धार: कृषि उपज मंडी धार में उपजों की आवक में लगातार दर्ज की जा रही है बढ़ोतरी
धार कृषि उपज मंडी में प्रतिदिन उपज की आवक में बढ़त जारी है। आपको बता दे की धार कृषि उपज मंडी में शुक्रवार शाम 6:10 तक गेहूं की 4260 बोरी की आवक हुई,गेहूं का भाव 1952 रुपए से लगाकर 2804 रुपए प्रति क्विंटल तक उच्चतम भाव में गेहूं बिका। वही सोयाबीन की 3627 बोरी की आवक हुई सोयाबीन का भाव 1700 रुपए से लगाकर 5200 रुपए प्रति क्विंटल तक उच्चतम भाव में सोयाबीन बिकी।