धार: धार की ऐतिहासिक झिरनिया बावड़ी दुल्हन की तरह सजी, सुंदरकांड से भक्तिमय हुआ वातावरण
धार की ऐतिहासिक झिरनिया बावड़ी सजी दुल्हन की तरह।दीपों की जगमगाहट और सुंदरकांड की भक्ति से गूंजा वातावरण। गुरुवार शाम 6; 50 मिनट पर धार की प्राचीन झिरनिया बावड़ी एक बार फिर इतिहास के आईने में जगमगाती नजर आई।शासन की जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित बावड़ी उत्सव ने शहरवासियों को एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव से जोड़ा।