बांका: चांदन पुल के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी
Banka, Banka | Mar 7, 2026 बांका शहर के चांदन पुल के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार शनिवार की सुबह 11:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार सीतापुर निवासी नर्सिंग साह साइकिल से अपने घर जा रहे थे इसी दौरान रेनिया निवासी संतोष शाह बाइक से बांका बाजार जा रहे थे।