मौजमाबाद: मोखमपुरा थाना पुलिस ने घर में 20 लाख रुपए की चोरी के मामले में बेटे को पकड़ा, नशे और कर्ज की लत ने बेटे को बनाया चोर
जयपुर ग्रामीण की मोखमपुरा थाना पुलिस ने घर में ही 20 लख रुपए की चोरी करने के मामले में बेटे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। जानकारी के अनुसार नशे की लत और कर्ज के कारण एक कलयुगी बेटे हितेश ने अपने ही मां-बाप के घर में 20 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपी से चोरी का सामान भी बरामद किया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।