कैरो: लोहरदगा-धर्मजयगढ़ रेल लाइन को मंजूरी मिलने से क्षेत्र के विकास के खुलेंगे नए द्वार,भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने मंगलवार दोपहर लगभग 12:00 बजे प्रेस बयान जारी कर कहा कि लोहरदगा से धर्मजयगढ़ तक गुमला एवं जशपुर होते हुए प्रस्तावित रेल लाइन को मंजूरी मिलने पर क्षेत्र की जनता की ओर से केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है।