कामां: कामां पुलिस ने ऑनलाइन ठगी मामले में फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरसाना कैनाल के पास बगीची जाने वाले रास्ते से साहिब निवासी दुंदावल और हाकमदीन निवासी चक नंदौला को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों को ऑनलाइन ठगी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार शाम 7 बजे मिली कार्रवाई की जानकारी।