शाहजहांपुर: तिलहर के बंथरा के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया, शुक्रवार को हो रहा पोस्टमार्टम
तिलहर थाना क्षेत्र के बंथरा के पास गुरूवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। उसके बाद जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नही मिल सकी। मृतक की उम्र 30 साल की बताई जा रही है। GRP SHO ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।