शाहजहांपुर: रोजा के हथोड़ा बुजुर्ग गांव में महिला ने पति की ईंट से कुचलकर की हत्या, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल
दरअसल रोजा थाना क्षेत्र के हथोड़ा बुजुर्ग गांव में एक महिला ने अपने पति की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के 24 घंटे के अंदर ही महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला गायत्री को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। जिसके पास से आला कत्ल ईट बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने पकड़ी गई महिला को जेल भेज दिया है।