प्रतापगढ़: राम मंदिर दान में 'महापाप' का आरोप, सियाराम कॉलोनी के दानवीर सियाराम उमरवैश्य ने छलका दर्द
अयोध्या राम मंदिर के लिए अपनी जमीन बेचकर 1 करोड़ रुपये दान करने वाले सियाराम कॉलनी के सियाराम उमरवैश्य ने रविवार सुबह 11 बजे चंदा चोरी की खबरों पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इसे 'महापाप' बताते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे। सियाराम ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर भरोसा जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।