चूरू: नगरपरिषद सभापति ने अग्रसेन नगर में वार्डवासियों से संवाद किया, पार्क व जल निकासी की समस्या के समाधान का दिया आश्वासन
Churu, Churu | Sep 27, 2026 चूरू नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति विनय कुमार गोयनका ने रविवार को वार्ड संख्या 21 स्थित अग्रसेन नगर पहुंचकर वार्डवासियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। वार्डवासियों ने अग्रसेन नगर पार्क की व्यवस्थाओं, जल निकासी, सड़क, नालियों सहित विभिन्न समस्याओं से सभापति को अवगत कराया।