फरसगांव: NH-30 मांझीआठगांव-आवराभाटा के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, लाए गए फरसगांव अस्पताल
नेशनल हाइवे 30 मांझीआठगांव-आवराभाटा के पास मंगलवार की शाम करीब 7 बजे अज्ञात ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार ग्राम पंचायत बिंजे पंचायत के आश्रित ग्राम चीखलाडीह निवासी रंजीत नेताम पिता संतु नेताम उम्र 30 वर्ष और बुधसिंग नेताम पिता मनीराम नेताम उम्र 19 वर्ष दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गया है