साइबर अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर चार थानों के प्रभारी सम्मानित
रिपोर्ट कविता मौर्य
बरेली। साइबर अपराध की रोकथाम, साइबर शिकायतों के प्रभावी निस्तारण और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना बिथरी चैनपुर, भुता, सिरौली और हाफिजगंज के थाना प्रभारियों एवं साइबर सेल टीम के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में सितंबर 2026 की मासिक साइबर क्राइम मूल्यांकन प्रणाली के तहत जिले के सभी थानों पर साइबर अपराध नियंत्रण और शिकायतों के निस्तारण के लिए किए गए कार्यों का मूल्यांकन किया गया। इसमें उक्त चार थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने अपने कार्यालय में संबंधित थाना प्रभारियों और साइबर सेल टीम में नामित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
Bareilly news Live #Bareillypolice #viral