गुरुग्राम: गुरुग्राम में नाले में गिरने से व्यक्ति की हुई मौत, तेज बहाव के कारण नहीं निकल सका बाहर
बीती रात हुई बारिश कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हुई। गुरुग्राम में देर रात एक युवक की बरसाती नाले में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय राघव के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक बाइक से घर जा रहा था। जलभराव के कारण अजय को बरसाती नाला दिखाई नहीं दिया और वो हादसे का शिकार हो गया।