रामगढ़: नौगावां पुलिस की कार्रवाई: 12 बोर की बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर दी दबिश
Ramgarh, Alwar | Oct 21, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगावां थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध एकनाली 12 बोर बंदूक और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी हरदयाल यादव ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।