भादरा: अभिषेक शर्मा हत्याकांड और कलाना गोलीकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर माकपा ने किया प्रदर्शन
भादरा में माकपा ने अभिषेक शर्मा हत्याकांड व कलाना गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी, कानून व्यवस्था में सुधार, मनरेगा में रोजगार बढ़ाने, पेट्रोल-डीजल व गैस कीमतों में कमी तथा नीट यूजी-2026 पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गिरफ्तारी देकर विरोध दर्ज कराया।