ब्यावरा: राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी ब्यावरा के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी अमित कुमार तोलानी ने शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे करीब शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल ब्यावरा के परीक्षा केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।