मांगरौल: किशनपुरा गांव के तालाब मोड़ पर चार बदमाशों ने चलती बाइक गिराकर दंपति के साथ की लूटपाट, थाने में कराया मामला दर्ज
Mangrol, Baran | Jun 2, 2025 मांगरोल थाना क्षेत्र के किशनपुरा तालाब मोड़ पर बीती रात को चार बदमाशों ने रिझिया गांव निवासी दंपति व एक युवक को डरा धमकाकर मंगलसूत्र दो मोबाइल व तीन हजार रूपए छीनकर ले गए पीड़ित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह चाचा के लड़के की शादी में गया था रात वापस गांव लौट रहा था तभी यह वारदात हुई अज्ञात बदमाशों ने चलती बाइक को गिरा दिया ।