मांगरौल: बड़गांव में आफसी कहासुनी के दौरान महिला के साथ की मारपीट, घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mangrol, Baran | Jun 1, 2025 सीसवाली थाना क्षेत्र के बड़गांव में आफसी कहासुनी में एक महिला के साथ मारपीट कर दी।घायल महिला को परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूआ राम ने बताया कि कालू पुरा सीसवाली निवासी बनास बाई 50 वर्ष पत्नी रामकिशन बैरवा घायल हो गई जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। संबंधित थाने को कार्रवाई की सूचना दे दी गई है।