मांगरौल: राजकीय महाविद्यालय मांगरोल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
Mangrol, Baran | May 31, 2025 राजकीय महाविद्यालय मांगरोल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आदर्श भारतीय नारी के सर्वोत्तम उदाहरण के रुप में प्रतिष्ठापित अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबंधित विषयों पर निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।