मांगरौल: पौखरा बावड़ी से बाइक सवार 2 युवकों को लोगों ने लोहे की जाली चुराते समय पकड़ा, पुलिस को दी सूचना
Mangrol, Baran | May 30, 2025 सीसवाली थाना क्षेत्र के पौखरा बावड़ी से दो युवक बाइक पर लोहे की जाली रखकर चुरा ले गये। शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार राह चलते एक व्यक्ति ने जाली ले जाते चोरों को देखा तो उसने ग्राम छत्रपुरा मे फोन कर लोगो को इसकी जानकारी दी। छत्रपुरा के युवको ने चोरों का पीछा किया।गौपालपुरा के पास चोरों की बाइक फिसलने से बाइक गिर गयी।