फुलवारी: फुलवारी शरीफ इलाके से 18 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
Phulwari, Patna | Oct 14, 2024 18 वर्षीय युवक मोहम्मद आजाद फुलवारी शरीफ इलाके से अचानक लापता हो गया है।युवक के परिजनों ने उस युवक की काफी खोजबीन की लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।सोमवार शाम 4:00 बजे परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने तरीके से मोहम्मद आजाद को ढूंढने की पूरी कोशिश की लेकिन वह कहीं भी नहीं मिला। अंत में फुलवारी शरीफ थाने में उन्होंने रिपोर्ट लिखवाई है।