फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की की मदद करने पर युवक को पुलिस ने किया डिटेन
Phulwari, Patna | Oct 12, 2024 फुलवारी शरीफ थाने में एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्यवाई करते हुए नाबालिग लड़की और उस लड़के को भी डिटेन किया है। शनिवार दोपहर 2:00 बजे इस बात की लड़के के परिजनों ने जानकारी दी है। लड़के की मां का कहना है उसका बेटा उस लड़की को नहीं जानता है बस वह उसकी मदद कर रहा था।