फुलवारी: फुलवारी शरीफ के सामुदायिक भवन में देवतुल्य पितरों के पुष्पांजलि समारोह का आयोजन, दी गई श्रद्धांजलि
Phulwari, Patna | Oct 13, 2024 फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र के मनोहरपुर कछुआरा स्थित सामुदायिक भवन में रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे देवतुल्य पितरों के पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया।यह आयोजन डॉक्टर ब्रह्मानंद प्रसाद के द्वारा किया गया।इस पुष्पांजलि समारोह में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कार्यक्रम में शामिल होकर तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।