फुलवारी: फुलवारीशरीफ में अनोखे अंदाज़ में हुआ मां दुर्गा का विसर्जन, 12 कहारों ने बांस के सहारे मां दुर्गा को कंधों पर उठाया
Phulwari, Patna | Oct 13, 2024 फुलवारी शरीफ के बड़ी देवी जी मंदिर से मां दुर्गा का विसर्जन अनोखे रूप से किया गया। इस दौरान 12 कहारों ने बांस के सहारे मां दुर्गा को अपने कंधों पर उठाया। रविवार सुबह करीब 9:00 बजे फुलवारी शरीफ में मां दुर्गा के प्रतिमा के साथ भ्रमण के बाद शिव मंदिर स्थित तालाब में मां दुर्गा का विसर्जन किया गया।