चास: बोकारो में अवैध बालू तस्करी पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
Chas, Bokaro | Jun 6, 2026 बोकारो जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर 06 जून शनिवार को बोकारो जिला के बीएस सिटी थाना क्षेत्र में अवैध बालू तस्करी को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया।समय लगभग साढ़े आठ बजे बताया गया कि पथरकट्टा चौक से राम मंदिर जाने वाले मुख्य पथ पर, सेंट जेवियर स्कूल के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का प्रेषण करते एक ट्रैक्टर को रंगे हाथ पकड़ा गया।