कोलायत: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत, पिता घायल, गजनेर थाने में मामला दर्ज, भोलासर की घटना
गजनेर थाना क्षेत्र में भोलासर गांव के पास सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनके पिता घायल हो गए। हादसा 15 अगस्त की शाम करीब 7 बजे हुआ। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में पूनरास, थाना तारानगर निवासी राकेश पुत्र बाबूलाल बावरी ने बताया कि वह अपनी पत्नी मंजू के साथ करीब 12 साल से रह रहा है।