ग्वालियर गिर्द: कांग्रेस कार्यालय के बाहर बजरंग दल का हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच फूंका पुतला
ग्वालियर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन उस वक्त उग्र हो गया, जब पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। शनिवार शाम करीब 4 बजे हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और पप्पू यादव का पुतला फूंका, सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और दोनों नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग की।