मौदहा: मौदहा नगर में चार पहिया वाहन से कुचलकर वृद्ध की हुई मौत
मौदहा नगर के मीरा तालाब निवासी कालीचरण रायकवार 85 वर्ष पुत्र पूरन शनिवार की दोपहर अपने घर के पास धूप पर बैठा था। तभी मोहल्ले के एक युवक ने अपने चार पहिया वाहन को बैक करते समय अनजाने में कालीचरण के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे कालीचरण गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसके परिजन उसे लहु लुहान हालत में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया हैं।