परबतसर: विधायक रामनिवास गावड़िया के नेतृत्व में परबतसर में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम SDM को ज्ञापन दिया
विधायक रामनिवास गावड़िया के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने परबतसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी रामकुमार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्य प्रणाली को लेकर विरोध जताया।