परबतसर: बिदियाद मार्ग पर ट्रेलर ने एक बाइक को टक्कर मारी, एक ही नाम के दो युवकों की दर्दनाक मौत, ट्रेलर चालक फरार
बिदियाद मार्ग पर एक ट्रेलर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक ही नाम के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों के पोस्टमार्टम करवाया। दोनों ही युवक औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करते थे। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया जिसको पुलिस पकड़ने की कोशिश कर रही है।