परबतसर: दुबई से लौटकर घर पहुंचने से पहले ही युवक का शव भकरी में पेड़ पर लटका मिला, पुलिस ने जुटाया FSL
दुबई से लौट कर घर पहुंचने से पहले ही युवक का ग्राम बकरी में पेड़ पर लटका शव मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से FSL जुटाया। जानकारी के अनुसार अजीम दुबई से वापस अपने गांव लौटा था लेकिन घर जाने से पहले ही यह घटना हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।