गुरूर: गुरुर तहसील के कैचमेंट एरिया में घंटों देर तक हुई अच्छी बारिश से जल स्तर बढ़ता रहा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Gurur, Balod | Jul 27, 2026 मौसम विभाग द्वारा चेतावनी के बाद सोमवार की शाम 5 बजे अचानक फिर से मौसम मे बदलाव हुआ, जिसके चलते क्षेत्र में फिर से गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बन गई है। बंगाल मे बने डिप्रेशन के असर से क्षेत्र मे अगले चार दिनो तक मानसून एक्टिव रहने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों मे हल्की से मध्यम बारिश होगी,जबकि कुछ स्थानो पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।