कुरई: सिवनी के सुकतरा गांव के पास तेज रफ्तार कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत, ट्रॉली पलटी, कई घायल
Kurai, Seoni | Apr 22, 2026 सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र के सुकतरा गांव के पास मंगलवार बुधवार की रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली पलट गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार समेत कई लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।