सामरी कुसमी: काम नहीं, पैसा गायब.. अब वसूली के लिए आरआरसी का सहारा लिया जा रहा है
कुसमी सामरी बुधवार सरकारी योजनाओं की राशि किस तरह कागजों में दम तोड़ देती है, इसका एक और उदाहरण जनपद पंचायत शंकरगढ़ से सामने आया है। यहां एक ऐसा मामला उजागर हुआ है, जिसमें अहाता निर्माण के लिए स्वीकृत राशि तो पंचायत के खाते में पहुंच गई, लेकिन निर्माण कार्य जमीन पर उतर ही नहीं पाया। जनपद पंचायत शंकरगढ़ द्वारा जारी पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत जोगीमा का मामला