सिरसागंज: कार्यक्रम में शिवानी ने साइंस घर में प्रस्तुत किया स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर मॉडल, जल संरक्षण का दिया संदेश
जनपद फिरोजाबाद में जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित ‘साइंस घर’ कार्यक्रम के चौथे दिन गुरुवार को कक्षा 11 की छात्रा शिवानी ने अपने अभिनव वाटर डिस्पेंसर मॉडल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के संयोजक अश्वनी कुमार जैन ने शिवानी के रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए उसे भविष्य में और नवाचार करने के लिए प्रेरित किया।