मंडी: कूड़ा फेंकने पर ऑटो चालक का ₹10,000 का चालान, नगर निगम ने बाईपास रोड पर की कार्रवाई, चोहटा बाजार में भी दी चेतावनी
नगर निगम की टीम ने बाईपास रोड पर कूड़ा फेंकते हुए एक ऑटो चालक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई नगर आयुक्त तक घटना का वीडियो पहुंचने के बाद की गई।जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक बाईपास रोड से नीचे दरिया की तरफ कूड़ा-कचरा डंप कर रहा था। इस घटना का वीडियो नगर आयुक्त तक पहुंचा।