शाजापुर: एबी रोड फोरलेन बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत का शिकार हुए युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को सोंपा
एबी रोड फोरलेन बाईपास पर मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। गंभीर घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।