शाजापुर: ग्राम बमोरी से पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया केस
सुनेरा थाना पुलिस ने ग्राम बमोरी से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से अवैध शराब जब्त की है। मामले में पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बुधवार शाम को सुनेरा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बमोरी से दीपसिंह नाम के व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़कर उसके कब्जे से अवैध शराब जब्त की गई है।