शाजापुर: नाबालिग अपहरण मामले में पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं होने पर हिंदूवादी संगठनों ने लालघाटी थाने में किया हंगामा
शाजापुर के ज्योतिनगर से मंगलवार रात को एक17वर्षीय नाबालिग को घर से एक मुस्लिम युवक द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में लालघाटी पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट नही लगाएं जाने के विरोध में हिन्दू वादी संगठन के लोगों ने बुधवार को लालघाटी थाने पर पहुंचकर हंगामा किया।टी आई बोले लड़की दस्तियाब के बाद पुलिस द्वारा युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।