पवई: पवई थाना प्रभारी सुशील अहिरवार मध्य प्रदेश पुलिस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित
Pawai, Panna | May 12, 2026 पवई थाना प्रभारी सुशील अहिरवार को मध्य प्रदेश पुलिस के सर्वोच्च पुरस्कार के. एफ. रुस्तमजी पुरस्कार की विशिष्ट श्रेणी में सम्मानित किया गया है। वर्तमान में पवई थाना में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ सुशील अहिरवार इससे पूर्व सिमरिया एवं गुनौर थाना प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।