टिमरनी: जिले में पेयजल संकट नहीं होने देंगे, टिमरनी बस स्टैंड पर बसें न रोकने वालों पर लगेगा जुर्माना
Timarni, Harda | Jun 1, 2026 आज 1 जून 4: 30 बजे कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के किसी भी ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को पर्याप्त और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा जल योजनाओं का रखरखाव भी बेहतर तरीके से किया जाए।