खलीलाबाद: कट्टा दिखाकर लूटी गई बाइक में मोबाइल बरामद, 1 आरोपी को कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने लूट के एक मामले का खुलासा करते हुए वांछित आरोपी चंद्रलोक यादव उर्फ अभिनव प्रताप यादव निवासी वर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सैमसंग मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 303 बोर का अवैध देसी कट्टा हुआ बरामद। यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने सोमवार सायं 5:00 बजे दी है।