कुंडा: लाला का पुरवा के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई प्रयागराज में मौत ,मचा कोहराम
महेशगंज के कुशहा गांव निवासी हिमांशु तिवारी अपने मित्रों के साथ सोमवार रात डेरवा बाजार में शादी समारोह में शामिल होने गए थे । रात करीब 9:00 बजे लौटते समय उनकी गाड़ी लाला का पुरवा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई ,इसमें हिमांशु समेत उनके चार अन्य दोस्त घायल हो गए ।हिमांशु की हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज रेफर किया गया,जहां इलाज के दौरान मौत हो गई