कुंडा: इंडियन प्रेस काउंसिल के पदाधिकारी पहुंचे कोहडा गांव ,आर्थिक बीमारी से जूझ रहे पत्रकार का किया आर्थिक मदद
इंडियन प्रेस काउंसिल के संस्थापक बी मिश्रा के नेतृत्व में कुंडा से प्रतिनिधिमंडल कोहडा गांव पहुंचा, जहां गंभीर बीमारी से जूझ रहे वरिष्ठ पत्रकार सत्येंद्र शर्मा का हाल-चाल लिया और उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद भी किया। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि वह आगे भी बीमारी से जूझ रहे पत्रकार की मदद के लिए संगठन द्वारा एकत्रित की गई सहायता राशि को उन्हें प्रदान करेंगे।