कुंडा: महेशगंज थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा के पास देर रात अनियंत्रित होकर खाई में गिरा चार पहिया वाहन, पांच लोग घायल
महेशगंज थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा के पास देर रात अनियंत्रित होकर खाई में गिरा चार पहिया वाहन, गाड़ी पर सवार पांच लोगों को आई गंभीर चोट। मौके पर पहुंचे सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने घायलों को भिजवाया अस्पताल जहाँ एक घायल युवक को गंभीर दशा में भेजा गया एसआरएन अस्पताल प्रयागराज।