कुंडा: उत्तर प्रदेश आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने पर छात्रों ने किया कुंडा एसडीएम का घेराव,सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने पर छात्रों ने मंगलवार को कुंडा एसडीएम का घेराव करते हुए न्यायिक जांच के साथ पुनः परीक्षा की मांग किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले राहुल, पंकज, अनूप, आशुतोष समेत सैकड़ो की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने कुंडा एसडीएम के सामने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।