प्रयागराज के फूलपुर स्थित यादव चौराहे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो-एन की टक्कर से बाइक सवार 55 वर्षीय ओंकार नाथ प्रजापति की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने हादसों पर रोक लगाने के लिए चौराहे पर ब्रेकर और यातायात सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।