जनगणना प्रशिक्षण में एडीएम का औचक निरीक्षण, 33 अध्यापक मिले अनुपस्थित
जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती विनीता सिंह ने औचक निरीक्षण किया। सायंकाल निरीक्षण के दौरान 33 अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। एडीएम ने अनुपस्थित अध्यापकों की जानकारी एवं अभिलेखों की जाँच कर संबंधित अधिकारियों को उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान चार्ज अधिकारी/तहसीलदार श्री विनय कुमार बरनवाल एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रभा शंकर पांडेय उपस्थित रहे।