झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
#रांची: झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर राज्य में देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर को रांची समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा 2, 3 और 4 सितंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
राजधानी रांची में सोमवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। यहां करीब 13 मिमी बारिश दर्ज की गई।
महुआडांड में 171 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटे में झारखंड के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा 171 मिमी बारिश लातेहार के महुआडांड में रिकॉर्ड की गई। डुमरिया में 112.2 मिमी, मझगांव में 95.4 मिमी, चाकुलिया में 92.4 मिमी और मुसाबनी में 80.2 मिमी बारिश दर्ज हुई।
लोहरदगा में 41 मिमी, जमशेदपुर में 49 मिमी और चाईबासा में 29.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
#JharkhandWeather #JharkhandRain #HeavyRainAlert #RainAlert #RanchiWeather #RanchiNews #JharkhandNews #WeatherUpdate #Monsoon #MonsoonAlert #LateharNews #PalamuNews #GarhwaNews #Lohardaga #Gumla #Simdega #WestSinghbhum #MahuaDand #WeatherNews #JharkhandUpdates #BreakingNews #LatestNews