लातेहार: लातेहार के नए डीसी संदीप कुमार ने प्रेस से की वार्ता, विकास कार्यों को गति देने पर ज़ोर
लातेहार: जिले के नए उपायुक्त (डीसी) संदीप कुमार ने पदभार संभालने के बाद प्रेस प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों को गति देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की बात कही।